फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tractor-trolley took two lives in two accidents, three people injured

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो हादसों में ली दो जिंदगियां, तीन लोग घायल

Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley took two lives in two accidents, three people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दोनों ही हादसों में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर शामिल रही। पुलिस ने दोनों मामलों में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा गांव चौसाला के मुख्य रास्ते पर हुआ, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में 47 वर्षीय बलविंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हरजीत कौर घायल हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों किसी काम से बढ़सीकरी से चौसाला की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कैथल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बलविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता हरजीत कौर ने कलायत थाना में दी शिकायत में कहा कि हादसा ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के 21 वर्षीय बेटे की करीब डेढ़ वर्ष पहले अमेरिका जाते समय मौत हो गई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कलायत थाना जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

दूसरा हादसा मटौर-लोधर रोड पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास हुआ। यहां पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज गति से चल रही

बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।

हादसे में कलायत निवासी 20 वर्षीय अजरानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी अजय और अनुज घायल हो गए। घायल अनुज ने बताया कि वह उत्तराखंड में असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर है और उसका साथी अजय जींद के महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। दोनों शादी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अजरानंद को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सतपाल पोसवाल ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक व उसके साथी हेलमेट नहीं पहने हुए थे।


दोनों हादसों से गांवों में मातम छा गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed