फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tourists surprised to see the collection of ancient currencies and coins

Kaithal News: प्राचीन मुद्राओं, सिक्कों का संग्रह देख पर्यटक हैरान

Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tourists surprised to see the collection of ancient currencies and coins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जहां शिल्पकारों व कलाकारों को अपनी-अपनी शिल्प व नृत्य कला को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है, वहीं इस महोत्सव में कई स्टॉल ऐसे भी सजाए गए हैं जिन पर हमारी पुरातन धरोहर, हमारी विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। ऐसा ही एक स्टॉल कैथल जिले के करोड़ा गांव से आए राजा राम ने लगाया है। इस स्टॉल पर उन्होंने पुराने समय से लेकर अब तक की विभिन्न करंसी व मुद्राओं को सजाया है।

राजा राम बताते हैं कि जब वह बहुत छोटे थे, तो तभी से उनके मन में इस प्रकार की प्राचीन मुद्राओं को एकत्रित करने की रुचि पैदा हो गई थी। अपने इस शौक को वह आज उम्र के 57वें साल पर भी निरंतर जारी रखे हुए हैं। बताया कि उनके पास 700 साल पुरानी मुद्राओं के साथ-साथ पुराने समय के राशन कार्ड, डाक टिकट, सिक्के हैं। महोत्सव में वह वर्ष 2016 से लगातार अपनी इस धरोहर का प्रदर्शन करते आ रहे है। उनके संग्रह में भारत के विभिन्न राज्यों से संबंधित प्राचीन मुद्राएं मौजूद है।
विज्ञापन


ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र के तट पर निकाली जागरूकता रैली

ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल के एनएसएस व इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयंती महोत्सव पर ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र के तट पर जागरूकता रैली निकाली। संयोजिका डाॅ. सोनिया रानी, डाॅ.पुष्पा रानी व सुरेश कुमार ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण मुक्त पर्यावरण तथा प्लास्टिक मुक्त समाज अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने पराली के जलाने पर निकलने वाले धुएं से वायुमंडल में होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। इसके उपरांत सरस मेले में पाॅलिथीन का प्रयोग करते हुए पर्यटकों को प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में समझाया और कागज के बने हुए थैले नि:शुल्क वितरित किए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। संवाद


सभी विद्यार्थियों ने गीता ज्ञान संस्थान में म्यूजियम एवं कृष्ण मंदिर के दर्शन भी किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विशेषकर योग शिविर, पुस्तकों से सुसज्जित स्टालों और भारत के विभिन्न राज्यों की हस्तकला की विभिन्न वस्तुओं को देखकर अपना ज्ञानवर्धन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed