{"_id":"68ae09f200b22f334604e217","slug":"torrential-rains-disrupt-life-waterlogging-on-roads-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136874-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़कों पर जलभराव
Wed, 27 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
46 गुहला-चीका। घग्गर नदी में बढ़ा जलस्तर। संवाद
गुहला-चीका। लगातार तीन दिन से हो रही बरसात ने मंगलवार को हालात बिगाड़ दिए। सुबह छह से आठ बजे तक तेज बारिश और फिर दोपहर दो बजे से मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
सड़कों पर खड़े वाहन पानी में डूब गए, कई दुकानों का सामान बह गया। गली-मोहल्लों की सड़कें तालाब जैसी बन गईं और पानी घरों तक घुस गया। बारिश से मौसम ठंडा और सुहाना जरूर हो गया, लेकिन जलभराव से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से हालात और बिगड़ गए।
बारिश के बाद शहर की बिजली काट दी गई, जो शाम सात बजे तक गुल रही, जिससे कई जरूरी काम ठप हो गए। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं, जो दो दिन से लगातार हुई बारिश के कारण रोजगार नहीं कर पा रहे। वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर बारिश से रौनक लौट आई है। संवाद