फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Topper students of class 10th and 12th of Karora received Pramod Sharma Memorial Award

Kaithal News: करोड़ा की 10वीं, 12वीं की टॉपर छात्राओं को मिला प्रमोद शर्मा स्मृति पुरस्कार

Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Topper students of class 10th and 12th of Karora received Pramod Sharma Memorial Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा गांव की 10वीं और 12वीं में टॉपर रही दो छात्राओं को प्रमोद शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। गौरतलब है कि प्रमोद शर्मा इसी स्कूल में अतिथि अध्यापक थीं। वर्ष 2017 में उनका निधन हो गया था।

यह पुरस्कार वर्ष 2017 में नौहरिया राम शर्मा ने अपनी पुत्री प्रमोद शर्मा की स्मृति में शुरू किया था। यह पुरस्कार 10वीं और 12वीं में टॉपर रहने वाली दो छात्रों को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में स्मृति चिह्न और नकद राशि दी जाती है। स्कूल प्रिंसिपल राजेश नैन ने बताया कि प्रमोद शर्मा एक होनहार और बहुत ही सरल स्वभाव की अध्यापिका थीं। बच्चों को उनके पढ़ाने का तरीका निराला था।
विज्ञापन


इस वर्ष यह पुरस्कार प्रमोद शर्मा के बड़े भाई एमपी हरित की ओर से दो छात्राओं को भेंट किया। 10वीं कक्षा की छात्रा दीपिका बीते सत्र में 500 में से 484 अंक लेकर 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही थी। इसी प्रकार 12वीं की छात्रा पायल 500 में से 474 अंक लेकर 94.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही थी। प्रिंसिपल और एमपी हरित ने दोनों छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed