{"_id":"6824f3e8412a995b6304c0c1","slug":"topper-arpandeep-singh-got-many-offers-for-further-studies-kaithal-news-c-18-1-knl1004-647018-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टॉपर अर्पणदीप सिंह को आगे की पढ़ाई के लिए मिले कई ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टॉपर अर्पणदीप सिंह को आगे की पढ़ाई के लिए मिले कई ऑफर
Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले स्यों माजरा के सरकारी स्कूल के छात्र अर्पणदीप सिंह पर अब पढ़ाई के लिए ऑफरों की झड़ी लग गई है। बुधवार को पूर्व राज्यसभा सांसद व गुहला से दो बार विधायक रहे ईश्वर सिंह ने कुुरुक्षेत्र स्थित लॉ कालेज से एलएलबी,एलएलएम करवाने का न्योता दिया तो हरियाणा सिंख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए कहा है।
ईश्वर सिंह बुधवार को स्यों माजरा स्कूल में पहुंचे और अर्पणदीप सिंह का मुंह मीठा करवाया। उपलब्धि पर उनके माता-पिता व स्टाफ को बधाई दी। संबोधन में ईश्वर सिंह ने कहा कि स्यों माजरा स्कूल की नींव उन्होंने साल 1976 में विधायक रहते हुए रखी थी और आज यहां से टॉपर बच्चा निकलते देख बेहद खुशी हो रही है। ईश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति को रोजगार ही नहीं मिलता बल्कि शिक्षा सम्मान भी दिलाती है और हम यह अपनी आंखों से अर्पणदीप को मिल रहे सम्मान से देख रहे हैं।
ईश्वर सिंह ने कहा कि अर्पणदीप सिंह ने प्रदेश में टॉप करके साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि अर्पणदीप सिंह यदि भविष्य में कानूनी की पढ़ाई करके वकालत के क्षेत्र में काम चाहता है या ज्यूडिशरी के क्षेत्र में सेवाएं देना चाहता है तो उनके कुरुक्षेत्र में स्थित लॉ कॉलेज से निशुल्क एलएलबी और एलएलएम कर सकता है। फीस, हॉस्टल खर्च व किताबें सब उनके कॉलेज की तरफ से वहन की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि अर्पण जज बनता है तो वह गुहला का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर गांव स्यो माजरा के सरपंच बलजिंदर सिंह, पूर्व सरपंच कराज सिंह, पूर्व सरपंच अवतार सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, पंच बलजिंदर सिंह, स्कूल प्रिंसिपल चरणजीत कौर, प्राध्यापक कुलदीप नैन, राम निवास, श्याम सिंह सीड़ा, राजेंद्र प्रसाद, दिलराज सिंह, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।
एचएसजीएमसी ने किया सम्मानित
गुरुद्वारा पातशाही छठी एवं नौंवी चीका में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ((एचएसजीएमसी) की तरफ से अर्पणदीप सिंह व उनके माता पिता को सिरोपा पहना सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्य मेजर सिंह गुहला, भूपेंद्र सिंह लाडी, बलविंद्र सिंह भिंडर व गुरनाम सिंह ने कहा अर्पणदीप सिंह ने हरियाणा में टॉप करके गुहला का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा कि अर्पणदीप सिंह की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च कमेटी की ओर से वहन किया जाए, ताकि यह होनहार बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण करके देश का नाम रोशन कर सके।