{"_id":"671d529317421334190036ba","slug":"top-students-in-jat-iti-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507872-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाट आईटीआई में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाट आईटीआई में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sun, 27 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जाट आईटीआई में शनिवार को वार्षिक दीक्षांत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सभी ट्रेडों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। रेनू, अमित, विशाल, सुशील, युवराज, पूनम रानी, सुनील कुमार अपनी-अपनी ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल करते हुए विशेष पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाट हाई स्कूल समिति की एडहॉक कमेटी के संयोजक वजीर सिंह ढुल, पूर्व सरपंच सिणद सतबीर सिंह, पूर्व सरपंच फ्रांसवाला जसमेर पूनिया उपस्थित रहे। अतिथिगण व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धियां को सराहा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्टाफ को भी सम्मान प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कुलदीप गोपेरा ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर सतबीर चहल, हंसराज मलिक, दर्शन सिंह, महिपाल, कुलदीप सिंह, कुलदीप सहारण, रविंद्र ढुल, विक्रम सिंह, विकास, दीपक, सुमन आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सतबीर चहल ने किया। संवाद
विज्ञापन
कलायत आईटीआई में दीक्षांत समारोह
कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें पासआउट प्रशिक्षुओं को प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किए। संस्थान में मेधावियों में शामिल प्रथम (देवव्रत, पलंबर व्यवसाय), द्वितीय (अभिषेक, इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय) व तृतीय (सुमन, कोपा व्यवसाय) रहे विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान महंत राजेंद्र दास ने संस्थान में पंचवटी का पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ संस्थानों में पर्यावरण पर विशेष फोकस रहना चाहिए। आज पर्यावरण प्रदूषण बड़ी समस्या है। संवाद