फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Top students honored in painting competition

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 19 Nov 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Top students honored in painting competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। 28 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में इस कार्यक्रम में जिला के 409 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने अपने स्टाफ सहित हिस्सा लिया। जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला कैथल के कक्षा 5 से 7 तक के बच्चे ग्रुप ए में 16 हजार 269 व कक्षा आठ से 10 के ग्रुप बी में 14 हजार 288 बच्चों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए डीपीसी आर्य ने परिषद में अधिकारी रामकुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब किसी के उत्कृष्ट कार्य को सम्मान मिलता है, तो फिर और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

जिला कैथल हमेशा परिषद के कार्यों को और अधिक उत्साह के साथ करता रहेगा। इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी का आभार जताया व कहा कि बच्चों में इस प्रकार के कार्यक्रम से उनकी प्रतिभा में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने कहा कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे भाग लें इसके लिए जिला संयोजक सुशील कुमार अंजू शर्मा व सभी 56 क्लस्टर के एबीआरसी का बहुत सहयोग रहा है। इन सभी के प्रयासों से ही जिला कैथल को पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट भागीदारी करने के लिए सम्मान मिला है।

उन्होंने कार्यक्रम के राज्य प्रभारी रामकुमार के नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि टीम लीडर ही उत्कृष्ट कार्य करवा सकता है। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कैथल से सुरेंद्र आर्य, एपीसी कुशल कुमार, यमुनानगर से धर्मवीर सिंह, कुरुक्षेत्र राजेश शर्मा, सचिन कुमार करनाल, अतर सिंह सोनीपत, सुधीर कुमार हिसार, सरताज सिंह जींद, अनु शर्मा पंचकूला, शारदा पाराशर पलवल व प्रदीप यादव रेवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed