{"_id":"67bcc89a32d0f727900a212e","slug":"top-students-honored-at-annual-function-kaithal-news-c-18-1-knl1004-589255-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्षिक उत्सव पर अव्वल छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्षिक उत्सव पर अव्वल छात्राओं का सम्मान
Tue, 25 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के जाखोली अड्डा के पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अतिथियों ने तालियों की गडगड़़ाहट के साथ सराहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन हिमानी कपूर और मिनाक्षी राणा ने किया। वार्षिक उत्सव के दौरान विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और स्किल से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनका अवलोकन मुख्य अतिथि ने किया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
स्कूल की प्रधानाचार्या बिमला सिरोही ने स्कूल की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 12वीं में 52 छात्राएं और कक्षा दसवीं में 33 छात्राओं ने मेरिट हासिल की। इसके अलावा, स्कूल की छात्राओं मुस्कान और गुंजन को मुख्यमंत्री की ओर से एक लाख 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। तीन छात्राओं को भिवानी बोर्ड की ओर से छात्रवृत्ति प्राप्त हुई, जबकि कक्षा आठवीं की छात्रा गुरनुर ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति प्राप्त की। स्कूल की आठ छात्राओं ने बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल की। इन छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बधाई देते हुए सम्मानित किया। ओर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य राममेहर सिंह, कर्मबीर जांगड़ा, अमरीक सिंह हंजरा, सीमा देवी सहित मुकेश, रविंद्र, सुरेश, संजय, प्रदीप, नरमैल सिंह, कृष्ण, पूनम, पिंकी, सोनिया, मधू, मंजु, निधि, प्रभजोत और मुस्कान भी मौजूद रहे।