{"_id":"6643f66f64fc88cc6f0565f6","slug":"took-the-initiative-to-clean-54-villages-of-pundri-area-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389870-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी हलके के 54 गांवों की सफाई का उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी हलके के 54 गांवों की सफाई का उठाया बीड़ा
Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र राणा
पूंडरी। एक जनवरी से पूंडरी हलके के सभी 54 गांवों की लगभग 70 सफाई कर्मचारियों, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ शुरू किया गया स्वच्छता अभियान 15 मई को गांव कौल में सफाई के साथ संपन्न होगा। मंगलवार तक हलके 53 गांवों में स्वच्छता जागरूक अभियान सफलता पूर्वक पूर्ण हो चुका है।
गौरतलब है कि पूंडरी हलके के एक समाजसेवी सतपाल जांबा और उनके भाई लाभ सिंह जांबा ने सबसे पहले अपने गांव को स्वच्छता के मामले में पूंडरी हलके ही नहीं बल्कि कैथल जिले के गांवों में अग्रणी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सफाई के मामले में गांव जांबा का कोई मुकाबला नहीं। इसके बाद समाजसेवी सतपाल जांबा ने पूंडरी के सभी 54 गांवों की सफाई करने की ठानी।
एक जनवरी 2024 से उन्होंने और उनकी टीम ने पूंडरी हलके के गांवों के स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए लगभग पांच महीनों में हलके के 53 गांवों में सफलता पूर्वक अपना सफाई अभियान पूरा किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की दो टीमें बनाई। एक टीम में 40 सफाई कर्मचारी व दूसरी टीम में 30 सफाई कर्मचारियों सहित लगभग 70 सफाई कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
बेशक हलके के कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक प्रपंच बताया हो लेकिन, इससे 53 गांवों में बहुत हद तक सफाई भी हुई है। दूसरे नेता व समाजसेवियों को भी प्रेरणा लेकर ऐसा अभियान चलाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जांबा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।
सतपाल जांबा ने बताया कि जहां स्वच्छता होती है, भगवान भी वहीं वास करते हैं। उनका स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान किसी राजनीति से प्रेरित नहीं है। कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना और उनका है काम करना। संवाद