फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Took oath to make India developed

Kaithal News: भारत को विकसित बनाने की ली शपथ

Sun, 12 Jan 2025 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Jan 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Took oath to make India developed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भारत को विकसित बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। युवाओं को प्रेरित करता हुआ उनका संदेश उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक कि लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। जैसे अनमोल वचनों से युवाओं को प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद भारत के एक ऐसे प्रभावी चिंतक थे, जिन्होंने न केवल भारतीय समाज की चेतना जगाई, बल्कि दुनिया की दिशा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की कि वे स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र की दिशा में बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनिया रानी,डा.पुष्पा,डा. राजीव गाबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed