{"_id":"694ee8738ebc53dadb0ad85b","slug":"took-oath-to-make-bhagat-singhs-dreams-come-true-kaithal-news-c-18-1-knl1004-810609-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भगत सिंह के सपनों को साकार करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भगत सिंह के सपनों को साकार करने की ली शपथ
Sat, 27 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नौजवान भारत सभा के सौवें वर्ष और शहीद उधम सिंह की जयंती पर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह भवन में सेमिनार किया। इसका विषय नौजवान भारत सभा का घोषणापत्र और वर्तमान दौर रखा गया था। अध्यक्षता पूर्व कर्मचारी एवं अध्यापक नेता जयप्रकाश शास्त्री तथा किसान सभा जिला कैथल के सचिव सतपाल आनंद ने की। मुख्य वक्ता पटियाला से आए डॉ. बी.एस. टिवाना रहे। जनवादी नौजवान सभा हरियाणा के पूर्व प्रधान प्रेमचंद, सचिव नरेश दनोदा तथा एडवोकेट जीवनानंद कौशिक ने भी संगठन की मजबूती, सामाजिक-आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्ष और युवाओं को एकजुट करने की आवश्यकता पर विचार रखे। संवाद
विज्ञापन