फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tomato turned red, reached 50-60 rupees per kg

Kaithal News: टमाटर हुआ लाल, 50-60 रुपये किलो तक पहुंचा

Wed, 18 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tomato turned red, reached 50-60 rupees per kg

विज्ञापन
सीवन। रसोई की ज़रूरतों में शामिल टमाटर के दाम इन दिनों आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। कुछ ही दिनों पहले तक 10 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 50-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर आम घरों की थाली और बजट दोनों पर साफ दिखने लगा है।

महंगाई का आलम यह है कि कई घरों में टमाटर को सलाद से हटाया जा चुका है, वहीं सब्जियों, दालों और चटनी में भी टमाटर का उपयोग सीमित कर दिया गया है। रसोई की जान माने जाने वाले इस लाल सब्जी ने तड़के का स्वाद तो बिगाड़ा ही है, साथ ही ग्रहणियों को भी सजगता से खरीदारी करने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय सब्जी विक्रेताओं गौरव अरोड़ा और बलवान ने बताया कि कुछ समय पहले तक स्थानीय क्षेत्रों से टमाटर की आपूर्ति हो रही थी, जिससे दाम नियंत्रित थे। लेकिन अब टमाटर मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से आ रहे हैं, जहां हालिया भारी बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते आपूर्ति कम हुई है और भाव अचानक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेताओं का कहना है कि जब तक स्थानीय उत्पादन फिर से शुरू नहीं होता, तब तक कीमतों में गिरावट की संभावना कम है। इस बीच, उपभोक्ता विवश होकर टमाटर का इस्तेमाल कम कर रहे हैं ताकि घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed