फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tomato prices increased for the second time in ten days, the price reached Rs 70 per kg

दस दिन में दूसरी बार बढ़े टमाटर के दाम, 70 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचा भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tomato prices increased for the second time in ten days, the price reached Rs 70 per kg
अब टमाटर पर सबसे अधिक महंगाई की लाली छाई है। दस दिन में दूसरी बार टमाटर के दाम बढ़े हैं। जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। दस दिन पहले टमाटर का भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलो पर था। अब यह 50 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। इसके चलते फिर से सब्जियों की फसल खराब होने के कगार पर है। हालांकि धान रोपाई के चलते खेतों की सिंचाई की जा रही है। लेकिन इससे सब्जी की फसल खराब हो रही है। टमाटर की स्थानीय फसल की आवक कम होने के कारण इस समय हिमाचल प्रदेश से ही पर्याप्त मात्रा में टमाटर पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के आढ़ती संजय कुमार ने बताया कि बरसात होने के बाद दोबारा गर्मी बढ़ने लगी है। इस मौसम का सब्जियों की फसल पर काफी असर पड़ रहा है। इस समय टमाटर की स्थानीय फसल न के बराबर है। कुछ दिन पहले तो टमाटर की स्थानीय फसल सब्जी मंडी में पहुंच रही थी। अब यह भी नहीं आ रही है। इस समय टमाटर केवल हिमाचल प्रदेश से ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल खत्म होने के कगार पर
प्रगतिशील किसान जरनैल सिंह ने बताया कि पहले तो इस बार गर्मी अधिक होने के कारण टमाटर की स्थानीय फसल कम आई है। इस बार टमाटर सब्जी मंडी में भी बहुत कम पहुंचा है। अब लगभग यह फसल खत्म होने की कगार पर है। यह भी टमाटर के भाव बढ़ने का एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed