{"_id":"66b2b8427329df5b8608af64","slug":"told-the-correct-way-to-throw-wet-and-dry-garbage-kaithal-news-c-18-1-knl1004-447501-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गीला-सूखा कूड़ा फेंकने का सही तरीका बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गीला-सूखा कूड़ा फेंकने का सही तरीका बताया
Wed, 07 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद कैथल के तत्वावधान में सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मंगलवार को गीता भवन के पास राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में स्वच्छता के दो रंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बच्चों को गीला-सूखा कूड़ा फेंकने का सही तरीका बताया गया.
इसके तहत बच्चों को गीला कचरा हरे डस्टबिन में व सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान डेमो के माध्यम से बच्चों को गीला और सूखा कचरा की जानकारी दी। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर ने कचरा अलग-अलग करके न देने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। शहर में जगह-जगह जो गंदगी के ढेर लोगों की ओर से लगाए जाते हैं। वह केवल कचरा अलग-अलग करके ना देना ही नहीं, बल्कि कचरे को पॉलिथीन में बांधकर इधर-उधर फेंकने की वजह से भी बनते हैं तो उन से निजात पाने के लिए मास्टर ट्रेनर ने बताया कि आप नगर परिषद की गाड़ी को ही कचरा दें, ताकि शहर में गंदगी की ढेर ना लगे।
इस कार्यक्रम में बच्चों से सवाल जवाब भी किए गए और सुगम स्वच्छता द्वारा प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले बच्चों को सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया। प्रिंसिपल भारत भूषण ने बताया कि हम कैथल शहर को स्वच्छ सुंदर और साफ रख सकते हैं। स्कूल स्टाफ के साथ मोहम्मद तारिक अज़ीम स्वतंत्र प्रभार विशेषज्ञ आईआईटी रुड़की वेस्ट कनेक्शन की ओर से विशेष तौर पर मौजूद रहे। विद्यालय से सुनीता सैनी, सुमिता गुलाटी, रोशन लाल, रामपाल मान और रतन कुमार आदि मौजूद रहे।