फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Told students the importance of voting

Kaithal News: विद्यार्थियों को बताया वोट का महत्व

Sun, 01 Sep 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Told students the importance of voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/पूंडरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वीप अर्थात व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम निरंतर करवाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में अमरनाथ भक्त जय राम कन्या महाविद्यालय सेरधा में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वोट के महत्व के बारे में जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. मधु वालिया ने कहा कि वोट बनवाने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे दो सितंबर तक अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. निर्मला, डॉ. यशवंती, सुमन लता, कमलेश, सुरेंद्र, पिंकी, सुनीता शर्मा, सुदेश, रिंपी, मोनिका, पूनम, प्रिया व बबली मौजूद रहे।

पूंडरी के डीएवी कॉलेज में दिलाई शपथ ः व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएवी कॉलेज पूंडरी में 150 विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed