फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Today is the last day for admission, then fine

Kaithal News: दाखिले का आज अंतिम दिन, फिर जुर्माना

Wed, 24 Jul 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission, then fine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने के मात्र एक दिन शेष हैं। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकेंगे।

उसके बाद 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


आरकेएसडी में स्नातक काेर्सों की सभी सीटें भरीं

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सभी स्नातक काेर्सों की सभी सीटें ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भर गई हैं। मास कम्युनिकेशन, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान विषयों में विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। और सभी सीटें भी भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज ने कंप्यूटर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया को देखते हुए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन बीसीए की एक अतिरिक्त यूनिट आई है। इसकी सीटें भरने की प्रक्रिया चल रही है। प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के तहत सभी कक्षाओं के लिए अपनी समय सारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज में नए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम 26 जुलाई को कॉलेज के राम कृष्ण हॉल में आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed