{"_id":"66d0f725e8fd3ddd2a0658d8","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-ug-course-kaithal-news-c-18-1-knl1004-463591-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यूजी कोर्स में दाखिले का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यूजी कोर्स में दाखिले का आज अंतिम दिन
Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की निर्धारित तिथि शुक्रवार को समाप्त होगी। ऐसे में शुक्रवार को दाखिले के लिए आवेदन का अंतिम दिन रहेगा। अभी तक जिले के कई कॉलेजों में करीब 10 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं।
अभी इन यूजी कोर्स में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी आरकेएसडी कॉलेज में अलग से दो सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इन सहायता केंद्रों में पहुंचकर दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी अपना दाखिला करवा सकते हैं।
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने कुछ दिन पहले ही यूजी कक्षाओं के प्रवेश पोर्टल को फिर से खोला था। यह पोर्टल केवल शुक्रवार तक ही खुला रहेगा। इसके बाद दाखिले नहीं होंगे। पिछले कुछ सालों से युवाओं में विदेश जाने का अधिक क्रेज रहा है। ऐसे में इस साल भी कॉलेजों यूजी कोर्स में दाखिले के लिए कम आवेदन आ रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन अनुसार अधिकतर विद्यार्थी विदेश जाने की चाह में कॉलेजों की ओर रुख कम रह रहा है। ऐसे में यह विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद आइलेट्स आदि में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि इस साल कॉलेज में तीन हजार से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। करीब छह हजार आवेदन, जो विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज में अब तक प्राप्त प्रवेश संख्या से लगभग दोगुना है। कहा कि इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन के साथ-साथ प्रवेश की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चली।