फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   today, come, rajaud, anaj mandi, delhi, kooch

आज राजौंद अनाज मंडी से दिल्ली की ओर कूच करेंगे जाट समाज के लोग

Thu, 02 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
today, come, rajaud, anaj mandi, delhi, kooch
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुहला-चीका, कैथल। आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समाज के लोग आज राजौंद की अनाज मंडी से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। करीब 70 गाड़ियां दिल्ली जाने के लिए बुक की गई हैं। वहीं समाज के लोगों ने गांव गुहला के भागल में भी धरना दिया जाएगा। बुधवार को आंशिक तौर पर देवी लाल पार्क में धरना दिया गया। बुधवार को देवी लाल पार्क चीका में आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों जाट इकट्ठे हुए और एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान जिला कैथल में गांव देबन के बाद गुहला में भी धरना शुरू करने का फैसला किया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बुधवार कोदेवी लाल पार्क में आयोजित बैठक को ही सांकेतिक धरने का हिस्सा माना जाए और वीरवार से उपमंडल के सबसे बड़े गांव भागल में नियमित धरना शुरू कर दिया जाए। बैठक में मौजूद लोगों की सहमति से घोषण की गई कि वीरवार से भागल में नियमित धरना शुरू हो जाएगा। बैठक के बाद जाटों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम गुहला को सुरेंद्र पाल को एक ज्ञापन सौंपा और भागल में धरना शुरू करने की अनुमति मांगी जिस पर फिलहाल जाटों को अनुमति तो नहीं मिली। परंतु एसडीएम ने ज्ञापन लेकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाट नेताओं ने कहा कि प्रशासन धरने की अनुमति दे या न दे उन्होंने कल भागल में धरना शुरू कर देना है। जाट नेताओं के अनुसार उन्होंने धरने के लिए सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है, बाकी काम प्रशासन का है।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जागलान ने कहा कि अब सरकार से अपनी सभी मांगों को मनवाने की नहीं, बल्कि उन्हें पूरी करवाने की लड़ाई शुरू हो चुकी है और यह लड़ाई अब उसी समय समाप्त होगी जब जाटों को उनका हक मिल जाएगा। बैठक के दौरान प्रैस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल व मिया सिंह पूर्व सरपंच ने बताया कि कल दिल्ली कूच में कैथल, गुहला, चीका, कलायत, राजौंद व पूंडरी से हजारों लोग कूच करेंगे व राष्ट्रीय अध्यक्ष की रहनुमाई में लाखों लोग महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। इस अवसर पर भूपेंद्र जैलदार, रामकला, कर्मबीर, रंगी राम, राम दिया, रूप चंद, भूरिया, मुन्ना लाल, जसविंद्र, गुरप्रीत, गुरजंट, लाल सिंह, हरपाल, हरजिंद्र नम्बरदार, गुरमुख सिंह, मोमन, मलकीत सीड़ा, मेजर सिंह, जगदेव सीड़ा, सूबे सिंह, हरजिंद्र, गुरमुख सिंह, मोमन, ज्ञान सिंह एडवोकेट पीडल, नरसिंह नम्बरदार, मान सिंह, जरनैल सिंह, बलदेव सिंह, करनैल सिंह, शीश राम बालू, हाशियार सिंह गिल, रतन सिंह चंदाना व हरिपाल जाजनपुर  मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया कि राजौंद के अनाज मंडी में जिले भर से समाज के लोग एकत्रित होंगे। जो दिल्ली कूच करेंगे। देवबन कैंची चौक पर दिए गए धरने की अध्यक्षता ईश्वर पूनिया देवबन ने की। वहीं बालू रापड़िया पट्टी के सरपंच जसबीर सिंह ने अपने पंचों व सिसमौर के सरपंच गुलाब सिंह ने पंचों सहित धरने पर आकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed