फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   to, know, god, very, easy, trik

भगवान को जानने का सबसे आसान तरीका है उसके चरणों में लीन हो जाओ : योगी यतिंद्रानंद

Tue, 04 Apr 2017 12:25 AM IST
kai
kai Updated Tue, 04 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
to, know, god, very, easy, trik
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। योगी यतिंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान को जानने का सबसे आसान तरीका है उसके चरणों में लीन हो जाओ। सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर कार्य किया, विशेषकर नक्सली प्रभावित इलाकों में। आतंकवाद समाज में केवल भय का माहौल बनाता है और कुछ नहीं। इसी भय को दूर करने और समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच का गठन किया गया है, जो समाज में जागरूकता लाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी तर्ज पर सनातन धर्म मंदिर सभा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अतुलनीय भागीदारी सुनिश्चित करती रहती है। वे शनिवार शाम सनातन धर्म में चल रहे नवरात्र मेले में भक्तजनों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सदस्य इंद्रेश कुमार भी अति वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमें पुण्य अर्जित करने का प्रयास करना चाहिए। मान सम्मान पर सबका अधिकार है किसी की भावना को ठेस न पहुंचे हमारा यही प्रयास होना चाहिए। चाहे वह उच्च वर्ग से संबंध रखने वाले हो या निम्न वर्ग से। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभा द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कैथल में कोई भी व्यक्ति न तो भूखा सोये और न ही बिना कपड़ों के रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने की। राधा कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी लाभ सिंह लैलर ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद सोनी वार्ड पार्षद एवं राममेहर सरपंच भानपुरा मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में भक्त माई के दरबार में पहुंचे, मां भगवती का आशीर्वाद लिया और मां के दर्शन कर मुरादें मांगी। इस अवसर पर शिव शक्ति भजन मंडली द्वारा मां भगवती का गुणगान किया गया। पंडित जनार्दन ने मां भगवती के सातवें नवरात्रे की महत्ता बताई। भगवती का प्रसाद जय भगवान जी के द्वारा बंटवाया गया। इस अवसर पर अरुण सरार्फ, सतीश बंसल, श्याम सुंदर बंसल, पवन गर्ग, गौतम बंसल, चंद्रप्रकाश गोयल, प्रेम सिंगला, राधा कृष्ण मित्तल, सुभाष गोयल, प्रो बीडी गुप्ता, ईश्वर चंद खनौरी वाले, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम नवरात्र पर मंदिरों में रही भारी भीड़
राजौंद। नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की। सोमवार को मंदिरों में काफी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्धालु अष्टमी को कंजक पूजन के साथ अपना उपवास खोलते हैं, जबकि कई श्रद्धालु नवमी को उपवास खोलते हैं।


नीलकंठ महादेव सेवा मंडल ने बड़ी देवी मंदिर में लगाया भंडारा
कैथल। सप्तमी के अवसर पर नीलकंठ महादेव सेवा मंडल ने बड़ी देवी मंदिर में भंडारा लगाया। जिसका शुभारंभ रात्रि 1.15 पर आरती के माध्यम से किया गया। संस्था के प्रधान सुभाष गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा धर्म कार्यों के लिए समय-समय पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। इस मौके पर भंडारे में सेवा करने वालों में सुरेश, लक्ष्मी गोयल, युधिष्टिर सिंगला, अनिल बसंल, सुरेश गोयल, नवीन गुप्ता, हेमराज, राजीव, राहुल,  महावीर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed