फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   To establish religion, God takes incarnation in different forms: Krishnananda

धर्म की स्थापना के लिए प्रभु लेते हैं विभिन्न रूपों में अवतार : कृष्णानंद

Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
To establish religion, God takes incarnation in different forms: Krishnananda
कलायत। श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर कथा पंडाल को फूलों और गुब्बारों से सुंदरता से सजाया गया था। कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद जी महाराज ने भगवान की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है, तब-तब प्रभु ने धर्म की स्थापना के लिए विभिन्न रूपों में अवतार लिया है। मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के समय धरती की पुकार पर भगवान विष्णु ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का अवतार लिया। इसी प्रकार त्रेता युग में रावण के आतंक से पीड़ित धरा को उद्धार देने हेतु भगवान राम ने अवतार धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य कृष्णानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण की माखन चोरी केवल लीला नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि जीवन का सार आत्मा रूपी माखन में है। उन्होंने बताया कि प्रभु हमें यह सिखाते हैं कि संसार के असार भोगों में समय और ऊर्जा लगाने के बजाय अपने भीतर स्थित परमात्मा की प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। यही जीवन का कल्याण है। श्रीमद्भागवत को जीवन का सार और सृष्टि का आधार बताते हुए उन्होंने आग्रह किया कि माता-पिता बच्चों को धार्मिक आयोजनों से अवश्य जोड़ें। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed