{"_id":"684dccf7912af48a540f53ea","slug":"to-control-the-body-temperature-in-summer-do-sheetali-anulom-vilom-pranayam-mahavir-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670031-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए करें शीतली, अनुलोम विलोम प्राणायाम ः महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए करें शीतली, अनुलोम विलोम प्राणायाम ः महावीर
Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर में बढ़ती गर्मी लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। ऐसे में शरीर को मौसम के अनुकूल बनाए रखने के लिए योग विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो सकता है। ताऊ देवीलाल पार्क में पतंजलि युवा तहसील प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक महावीर प्रजापति ने योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास करवाया और गर्मी में शीतली व अनुलोम विलोम प्राणायाम को विशेष रूप से अपनाने की सलाह दी।
महावीर प्रजापति ने बताया कि गर्मी के मौसम में नियमित रूप से शीतली और अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से शरीर को शीतलता मिलती है और यह हीट स्ट्रोक व लू जैसे जोखिमों से बचाव करता है। साथ ही योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के निर्देशानुसार गांव-गांव और शहरों की गलियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर इंद्रमोहन मित्तल, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, रवींद्र पाली, कृष्ण कामरेड, कश्मीर लाल गर्ग व अंगूरी देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
योग की अलख हर घर तक पहुंचाना ही संकल्प
पतंजलि योग प्रचारक 72 वर्षीय कामरेड कृष्ण गर्ग ने बताया कि वे प्रतिदिन गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी प्रतिदिन सुबह-शाम 108 बार सूर्य नमस्कार करते हैं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। उनका संकल्प है कि योग की अलख हर घर तक पहुंचाई जाए।