फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tiranga Yatra taken out from Government School in Karoda Village

Kaithal News: करोड़ा गांव में राजकीय विद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from Government School in Karoda Village
01 कैथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत करोड़ा गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद विधायक सत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत करोड़ा गांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने की। यात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर बाबा रामनाथ मंदिर होते हुए शहीद स्मारक, बस स्टैंड करोड़ा तक पहुंची।

तिरंगा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का सशक्त प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पूरे देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिक तिरंगे की आन, बान और शान को कायम रखने के लिए सर्दी, गर्मी और बारिश में भी सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारे जांबाज सैनिकों ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अंत में विधायक सतपाल जांबा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed