{"_id":"65eccad7bbaad6bb860797d9","slug":"tips-for-campus-placement-kaithal-news-c-18-1-knl1004-344693-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैंपस प्लेसमेंट में बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैंपस प्लेसमेंट में बताए गुर
Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज मेंं शनिवार को विद्यार्थियोंं को कॅरिअर संवारने के गुर सिखाए गए। साथ ही कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 20 का चयन भी हुआ।
प्लेसमेंट सेल ने हाल ही में आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ मिलकर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। जिसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के रीजनल एचआर मैनेजर अभिजीत शशिधरण ने विद्यार्थियों को सबसे पहले कंपनी के जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया।
इसमें बीकॉम, बीबीए, बी वोकेशनल, बीएससी, बीकॉम ऑनर्स, बीए व एमकॉम के लगभग 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप डिस्कशन की प्रक्रिया के बाद 36 विद्यार्थियों को चुना। इसके बाद इंटरव्यू लेकर 20 विद्यार्थियों का चयन किया।
इनमें गुलशन, परमानंद सैनी, दिया, सागर, चंद्रभान, योगेश्वर, मलक सिंह, रेणुका, भावना सैनी, लवी, नेहा, प्रतीक, अमन, देवम शर्मा, अमन, वर्षा, दिव्या, पूजा राजपूत, सान्या व खुशपाल सिंह शामिल है। चयनितों को तीन लाख सालाना की सैलरी ऑफर की गई।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधक समिति एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष डॉ. विशाल आनंद, डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. रचना सरदाना, डॉ. कपिल जैन व डॉ. मनोज बंसल मौजूद रहे।