{"_id":"67046da813557f3a7b026f34","slug":"tight-security-arrangements-for-counting-of-votes-for-all-four-seats-kaithal-news-c-18-1-knl1004-494291-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चारों सीटों की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चारों सीटों की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधानसभा चुनाव मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस द्वारा एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए करीब 800 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आमजन की सुविधा व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वाहनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि मतगणना तीन जगह होगी, जिनमें आरकेएसडी कॉलेज, आरकेएसडी स्कूल व आईजी कॉलेज कैथल शामिल है। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेने के उपरांत ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
एसपी ने बताया कि मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड, बीडी, माचिस, मोबाइल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र, इत्यादी के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्रों पर मोबाइल फोन, पेन, पेपर, इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, संदिग्ध वस्तु, असला ले जाने की मनाही। एसपी ने बताया किमतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
अंबाला रोड, ढांड व करनाल रोड पर इन जगह रहेगा पूर्ण रूप से आवागमन बंद : एसपी ने बताया कि मतगणना के दौरान कानून एवं व्यवस्था स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिहोवा चौक से लेकर आईजी कॉलेज करनाल रोड तक, अंबाला रोड खुरानिया पैलेस से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अंबाला रोड कैथल तक और ढांड रोड पर भगवती साड़ी शोरूम से लेकर सैमसंग शोरूम नजदीक आईजी स्कूल ढांड रोड तक वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाकों के माध्यम से वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की कई टुकडियों को रिजर्व में रखा गया है ताकि कोई समस्या न आए।