फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three year girl and her father corona possitive

दिल्ली से अपने परिवार के पास ढांड में आए दो सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Three year girl and her father corona possitive
कैथल/ढांड। कस्बा ढांड मेें अनाज मंडी के आढ़ती परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार सहित कैथल के नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। एसएमओ डॉ. टीपी नागर ने बताया कि ढांड की देवी मंदिर कॉलोनी की गली नंबर तीन में 30 वर्षीय अश्वनी व उनकी तीन वर्षीय बेटी छवि की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अश्वनी व उसकी पत्नी दिल्ली में सीए हैं, जोकि 10 मई को अपने पिता के घर ढांड आए थे। अगले ही दिन एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में उनका कोरोना का टेस्ट करवाया गया। उसके परिवार के सभी 6 सदस्यों को आइसोलेट किया गया है। डॉ. ने बताया कि अश्वनी ने दिल्ली से आने के बाद एक सैलून में अपनी कटिंग करवाई है। उस सैलून के मालिक सतबीर व उसके परिवार के सदस्यों को भी आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा उनकी पुरानी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मचारी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र राम कुमार ढांड वाल्मीकि बस्ती व एक अन्य आढ़ती के मुनीम दिनेश शर्मा व आढ़ती के पुत्र नैतिक को भी उनके संपर्क में आने के बाद कैथल नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसियों से भी मिले थे परिवार के सदस्य
अश्वनी के घर के आसपास के लोगों को इनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पड़ोसियों का कहना है कि वे इस परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ आपस में मिलते जुलते रहे हैं। उनके बच्चे कोरोना पॉजिटिव बच्ची के साथ खेलते रहते थे। अगर उन्हें इस बात का पता था तो उन्हें अपने घर के अंदर ही रहना चाहिए था। कम से कम टेस्ट की रिपोर्ट आने तक तो अपने घर के अंदर ही रहते तो अच्छा होता।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में है आढ़त की दुकान
कोरोना पॉजिटिव अश्वनी के पिता की पुरानी अनाज मंडी ढांड में आढ़त की दुकान है। इस समय मंडी में गेहूं का सीजन चल रहा है। आढ़ती के संपर्क में किसान व अनेकों आढ़ती आते हैं। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके संपर्क में आने सभी लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परिवारों को 14 दिन तक घर में रहने की सलाह
कोरोना पॉजिटिव पाए गए परिवार के घर के आसपास के तीन घरों को 14 दिन के लिए डाक्टरों ने घर मेें रहने की सलाह दी है। तीनों परिवारों को डाक्टरों ने कहा कि आपके परिवार के सैंपल लिए जाएंगे चिंता करने की कोई बात नहीं है। केवल आपको सावधानी बरतनी है।
कॉलोनी को किया सील
डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि कॉलोनी को चारों ओर से सील कर दिया गया है। लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। कॉलोनी को सैनिटाइज करवाया जाएगा। जरूरत के अनुसार मार्केट को खोलने की व्यवस्था की जाएगी।

जिले में इससे पहले तीन व्यक्ति मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले भी कैथल में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से दो शहर की सिरटा रोड स्थित महादेव कॉलोनी के पाए गए थे। इनमें से एक करीब 65 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा नौ वर्ष का बच्चा था। दोनों को स्वस्थ होने के बाद उनके घर भेज दिया गया। इसके बाद कैथल शहर के बलराज नगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसको कुरुक्षेत्र के आदर्श अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया। अब भी बलराज नगर की कुछ गलियों को पूरी तरह से सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed