फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three times the applications reached the government college

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय में पहुंचे तीन गुना आवेदन

Mon, 17 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Three times the applications reached the government college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए सीटों के मुकाबले तीन गुना आवेदन पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर आरकेएसडी कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।

राजकीय महाविद्यालय में अब तक स्नातक में दाखिले के लिए 1408 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कॉलेज में कुल 523 सीटें हैं। जिनमें से सबसे अधिक आवेदन बीए संकाए के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


प्रचार्य मनोज कुमार भांबू ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के दाखिले के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के आवेदन के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी कॉलेज में आकर भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधन ने अब अधिक कंप्यूटर सुविधाओं के साथ अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी है। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने के लिए स्थापित केंद्रीकृत दाखिला पोर्टल भी बिना किसी बड़ी परेशानी के सुचारू रूप से चल रहा है।


प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध विषय संयोजनों में से अपनी योग्यता व पसंद के अनुसार तीन प्रमुख विषय भर रहे हैं। प्रमुख विषय के रूप में भाषा की अपनी पसंद के अलावा अर्थशास्त्र, इतिहास, गणित, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, भूगोल, कंप्यूटर और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा समूह से दो विषय भरने होंगे। अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के समूह में से एक विषय को माइर्न विषय के रूप में भरना होगा तथा इस विषय को मुख्य विषय के रूप में नहीं भरना है। विद्यार्थी हेल्प डेस्क से सलाह ले सकते हैं, स्टाफ रूम में सुबह 9 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
आरकेएसडी कॉलेज में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
विषय
सीटें
आवेदन

बैचलर ऑफ आर्ट
80
636

बैचलर ऑफ आर्ट मेजर अंग्रेजी
30
15

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनटेशन
40
67

बैचलर ऑफ कॉमर्स
120
194

बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
40
243

बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन
40
18

बैचलर ऑफ लाइफ साइंस
30
73

बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस
120
139

बैचलर ऑफ टूरिजम मैनेजमेंट
40
23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed