{"_id":"64fa2cf0cce8b9d07c0afaa4","slug":"three-students-of-cheeka-hockey-nursery-selected-in-the-team-kaithal-news-c-18-1-knl1004-214194-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका हॉकी नर्सरी के तीन छात्रों का टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका हॉकी नर्सरी के तीन छात्रों का टीम में चयन
Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में चल रही हॉकी खेल नर्सरी के तीन खिलाड़ियों का स्कूली राज्य स्तरीय के लिए जिला की टीम में चयन हुआ है। हॉकी कोच नरेश जांगड़ा ने बताया कि गत 26 अगस्त को हाबड़ी में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में चीका स्कूल की हॉकी टीमों ने भाग लिया था।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आयुष गागट का 17 आयु वर्ग, लक्की पुत्र संजीव कुमार व प्रीत चौहान पुत्र सतीश कुमार का 14 आयु वर्ग जिला स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है और ये टीमें शुक्रवार से शाहबाद मारकंडा में आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
कोच नरेश जांगड़ा ने इन खिलाड़ियों के चयन पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनके खेल में सुधार आएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, एसएमसी प्रधान कुलदीप फौजी, उप प्रधान संजीव कुमार, बलदेव शर्मा, रूप चंद शास्त्री, महेश शर्मा, जगरूप सिंह, कर्म सिंह सीड़ा, अजय कौशिक व देवेंद्र जांगड़ा ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।