{"_id":"68cdb71c9b67acce5f0afb50","slug":"three-players-from-cheeka-will-show-their-strength-in-the-state-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138116-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका के तीन खिलाड़ी प्रदेश में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका के तीन खिलाड़ी प्रदेश में दिखाएंगी दम
Sat, 20 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। हाकी खेल नर्सरी चीका की तीन खिलाड़ी हरमन, अर्शजोत व हर्षिता प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी। ये तीनों खिलाड़ी 19 सितंबर से 21 सितंबर तक फतेहबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में जिला कैथल का नेतृत्व करेंगी।
एक दिन पहले राजकीय सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मेधावृत्त, हाकी कोच नरेश कुमार, एसएमसी प्रधान दिवान सिंह, उपप्रधान बलदेव सिंह, स्कूल अध्यापक बलविंद्र सिंह ने इन तीनों छात्राओं को आशीर्वाद दे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। हाकी कोच नरेश कुमार जांगड़ा ने कहा कि तीनों ही खिलाड़ी बहुत मेहनती है और वे निरंतर मैदान में कड़ा अभ्यास कर रही है। कोच ने विश्वास दिलाया कि तीनों ही खिलाड़ी जिले की टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करेंगी।
सांसद खेल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण किया
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका में सांसद नवीन जिंदल की खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों का पंजीकरण किया गया। सांसद की टीम ने कोच सतनाम सिंह की मदद से प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
कोच सतनाम सिंह ने बताया कि पंजीकृत बच्चों में से एक लड़की को सांसद पहले ही स्पॉन्सर कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सलिंद्र वाल्मीकि ने बताया कि सांसद की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर जय भगवान शर्मा (बोपुर), जय भगवान शर्मा (गुहला), रमेश कुमार, दीपक कुमार और नसीब कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद