{"_id":"67294cacc75e0bda420b4e66","slug":"three-new-infected-cases-of-dengue-found-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123441-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू के तीन नए संक्रमित केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू के तीन नए संक्रमित केस मिले
Tue, 05 Nov 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। जिले में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी डेंगू के तीन नए संक्रमित केस मिले हैं। यह संक्रमित केस पाडला, तितरम गांव और शहर के शक्ति नगर में मिले है। अब जिले में डेंगू के कुल 30 मामले हो चुके हैं। बता दें कि पिछले वर्ष जिले में डेंगू के करीब 118 मरीज थे। वहीं, वर्ष 2021 में डेंगू के संक्रमित केसों का आंकड़ा 1212 पर चला गया था। इस बार पिछले कई माह से स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा है।
जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने से डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के नौ हजार 956 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 18 जगहों मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। वहीं, 42 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए गए। अब तक 2961 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2450 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।