{"_id":"672138253dc288a6b3001747","slug":"three-new-cases-of-dengue-found-number-23-kaithal-news-c-18-1-knl1004-509934-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू के तीन नए केस मिले, संख्या हुई 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू के तीन नए केस मिले, संख्या हुई 23
Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को एक साथ डेंगू के तीन संक्रमित केस मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई हैं। ये केस हुडा सेक्टर 19, खुराना रोड कैथल और सिलाखेडा गांव में मिले हैं। मंगलवार को 10,202 घरों व दुकानों में जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 15 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला।
बुखार से पीड़ित 41 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है जिनकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। वहीं पहले भेजे गए सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के-सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।