{"_id":"6b0b132cb7bcfce54c058a51","slug":"three-killed-in-jjp-leaders-car-crush-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158561-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जजपा नेता की कार ने छीनी तीन लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जजपा नेता की कार ने छीनी तीन लोगों की जान
विज्ञापन
कलायत में रेलवे रोड पर हादसे के दौरान जुड़ी भीड़। सोशल मीडिया
कलायत। रेलवे रोड पर शुक्रवार रात जजपा युवा जिलाध्यक्ष के नाम पंजीकृत तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत हो गई। मृतकों में कलायत निवासी 45 वर्षीय अरविंद, उसका आठ वर्षीय बेटा अनुराग हनी और कौलेखां गांव निवासी 32 वर्षीय भुट्टो शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरे घायलों को चालक ने दोबारा गाड़ी से कुचल दिया और मौके से भाग निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल स्कॉर्पियो का नंबर एचआर 14 यू 0011 है और यह जजपा जिला अध्यक्ष संपूर्ण कोयल के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। थाना प्रबंधक रणदीप सिंह के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। शिकायतकर्ता मेजर खान निवासी कौलेखां ने पुलिस को बताया कि वह अपने जानकार अश्वनी के साथ विर्क पैलेस के सामने खड़ा था।
इसी दौरान अनाज मंडी की तरफ से बाइक पर भुट्टो के साथ अरविंद और उसका बेटा अनुराग हनी शहर की ओर जा रहे थे। विर्क पैलेस के पास सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है, जबकि भुट्टो के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग गया। आसपास के दुकानदार और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भुट्टो के चाचा मेजरखान की शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -
समाजसेवी संगठनों ने पिता-पुत्र का किया अंतिम संस्कार
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद भुट्टो का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया। वहीं, अरविंद और उसके बेटे अनुराग हनी के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। कलायत के वार्ड एक स्थित उनके घर पर भी ताला लगा हुआ था। बताया गया कि अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कई वर्षों से कलायत में फल-सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह अपने बेटे के साथ सजूमा रोड स्थित वार्ड एक में रहता था। उसकी पत्नी और एक अन्य बेटा लंबे समय से अलग रह रहे थे। ऐसे में शहर के समाजसेवी संगठनों ने आगे आकर दोनों पिता-पुत्र का रामबाग श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया।
मेजरखान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। -बीरभान, डीएसपी, कलायत