{"_id":"656ccb2195bdfbfcbd0fc4a3","slug":"three-including-warehouse-manager-accused-of-attempt-to-rape-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-7966-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोदाम प्रबंधक समेत तीन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोदाम प्रबंधक समेत तीन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के गोदाम में सफाई का कार्य करने वाली महिला ने प्रबंधक, सुपरवाइजर और एक अन्य पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के साथ लगते एक गांव निवासी 36 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह कुतुबपुर रोड स्थित हरियाणा राज्य भंडारण निगम के गोदाम में सफाई का काम करती है। वह 29 नवंबर को शाम गोदाम में सफाई कर रही थी। इस दौरान प्रबंधक त्यागी, सुपरवाइजर योगेश व एक अन्य आरोपी विकास ने अचानक गोदाम के अंदर आकर दरवाजा बंद कर दिया।
योगेश ने उसे पकड़ लिया और विकास उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने बचाव करने की कोशिश की तो प्रबंधक ने उसका मुंह दबा दिया और धमकी देने लगा कि जो हम चाहते हैं वो हमें करने दो, नहीं तो उसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो त्यागी धमकी देने लगा कि इसके मुंह में सल्फास डाल दे।
विज्ञापन
वह बड़ी मुश्किल से अपना बचाव कर गोदाम से बाहर निकली। आरोपियों ने उसे जाते हुए जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द भी कहे। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।