{"_id":"623241c24d33ca1861289e28","slug":"three-including-two-women-were-given-intoxicants-in-juice-case-registered-kaithal-news-knl1021019128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन को जूस में नशीला पदार्थ पिलाया, केस दर्ज
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 21 में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं व एक पुरुष को जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया। जूस पीने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें बाद में एक महिला ने अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में एक महिला ने नेपाल निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी रेशमा देवी ने बताया कि वह सेक्टर 21 के एक घर में साफ-सफाई का काम करती है। वहां पर ही रामनगर निवासी बरखा, गुड्डी व बिहार निवासी सतीश सफाई का काम करते हैं। वहीं नेपाल निवासी लछमन घर में खाना बनाने का काम करता है। महिला ने बताया कि उनको 15 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे नेपाली लछमन सिंह ने कहा कि आज वह उनको जूस पिलाएगा।
सभी ने मना कर दिया लेकिन एक घंटे के बाद लछमन जूस लेकर आया और रसोई में सभी को बुला लिया। लछमन ने खुद अपने हाथों से गिलास में जूस डालकर तीनों को दे दिया। इसके कुछ समय बाद सभी को नशा होने के साथ-साथ उल्टी होना शुरू हो गई। लछमन घबरा गया और मौके से भाग गया तभी वहां मकान में रहने वाली अन्नु बंसल आ गई। वह गाड़ी में बैठाकर सभी को निजी अस्पताल ले गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।