फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three hundred players did Surya Namaskar

तीन सौ खिलाडिय़ों ने किया सूर्य नमस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three hundred players did Surya Namaskar
कैथल। इनडोर खेल स्टेडियम में क्रीड़ा भारती और खेल विभाग के सहयोग से सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन सौ खिलाड़ियों ने सूर्य नमस्कार किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लेफ्टिनेंट और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 30 जनवरी से देशभर में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे थे। देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करवाने का लक्ष्य रखा गया था। स्टार कबड्डी लीग के आयोजक अशोक गोयल ने बताया कि अब तक देश में 95 करोड़ का सूर्य नमस्कार का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। कैथल में भी क्रीड़ा भारती ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 30 जनवरी से लेकर सात फरवरी तक लगभग 22 हजार सूर्य नमस्कार करवाए गए। सोमवार को कार्यक्रम का समापन हो गया। इनडोर स्टेडियम में करीब 300 खिलाड़ियों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से हम बीमारियों से बच सकते हैं। खिलाड़ियों को प्रतिदिन यह यौगिक क्रिया करनी चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ रहे। सरकार की ओर से खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक और पैरालिंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। सरकार का प्रयास रहता है कि खिलाड़ियों की किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस मौके पर हिंदू स्कूल के प्रधान प्रवीन चौधरी, धर्मवीर कैमिस्ट, अश्वनी गर्ग, मनोज बंसल, भूपेश अग्रवाल, विक्रम मानस, प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार, गुरमीत सिंह, चेतन शर्मा, विजय चौहान, प्रशांत राय, अमरजीत सिंह, गुरबाज सिंह, शैलेश कुमार, सपना व रीटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed