फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three hundred and fifty acres of crops drowned in Kharak Pandava village

Kaithal News: खरक पांडवा गांव में डूबी साढ़े तीन सौ एकड़ फसल

Tue, 02 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three hundred and fifty acres of crops drowned in Kharak Pandava village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा गांव में लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 350 एकड़ फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इनमें धान, पशुओं के चारे और सब्जियों की फसलें शामिल हैं, जो अब खराब होने की कगार पर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या हर साल बारिश के मौसम में होती है। इसका मुख्य कारण गांव के आसपास से गुजर रहे एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे का निर्माण है, जिनके बनाते समय पानी की निकासी का कोई उचित इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय किसान जरनैल सिंह, बलवान, राजेश और प्रमोद ने बताया कि उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों से पानी निकालने के लिए पंप लगाने की कई बार अपील की है, लेकिन उनकी मांग पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। किसानों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और उनकी मेहनत से उगाई गई फसलों को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed