फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three fugitives arrested on court orders

Kaithal News: अदालत के आदेश पर तीन भगोड़े गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three fugitives arrested on court orders

विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीन भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस ने गांव म्योली निवासी देशराज को काबू किया। आरोपी को 27 नवंबर 2021 को पूंडरी पुलिस ने 14 बोतल शराब सहित पकड़ा था। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था, जिसके चलते अदालत ने उसे 30 अक्तूबर 2025 को पीओ घोषित किया था।


गांव हरिपुरा निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 10 अगस्त 2023 को गांव में एक को घायल करने का आरोप है। जमानत के बाद वह भूमिगत हो गया था और अदालत ने 21 मार्च 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। तीसरे मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी गुरप्रीत को काबू किया गया। उस पर 21 अप्रैल 2021 को अर्जुन नगर से बाइक चोरी करने का आरोप है। जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, तब 12 नवंबर 2025 को उसे पीओ घोषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed