फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three filled nomination forms, last date is 12th

Kaithal News: तीन ने भरे नामांकन पत्र, अंतिम तिथि है 12

Tue, 10 Sep 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Three filled nomination forms, last date is 12th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव को लेकर पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जो 12 सितंबर तक जारी रहेगी। सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन जिले में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। यह जानकारी जिला निवार्चन अधिकारी एवं डीसी डा. विवेक भारती ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पूंडरी विधानसभा से राकेश कुमार शर्मा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा। वहीं, गुहला विधानसभा से भूपेंद्र सिंह ने शिरोमणि अकाली दल पार्टी (अमृतसर) से अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार कलायत विधानसभा से आशीष रसीला ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा भरा। संबंधित विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों ने उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त किए। कैथल विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। गुहला से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर मंगलवार को नामांकन करेंगे। सभी नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। बताया कि प्रदेश में मतदान पांच अक्तूबर और मतगणना आठ अक्तूबर को होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम चार लोगों को लाने की अनुमति होती है। साथ आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जमा करवा सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि (जमानत राशि) के रूप में 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है।


वहीं जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें संबंधित चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी। पर्चे के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम अच्छी तरह से भरने होंगे।

उधर, गुहला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सांसद नवीन जिंदल व विधायक बालक नाथ योगी भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed