फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three dead from Corona, 85 new infected found

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 85 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three dead from Corona, 85 new infected found
Three dead from Corona, 85 new infected found - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। एक तरफ जहां रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं, वहीं कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जिले में तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई। 85 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वाला एक व्यक्ति हुडा सेक्टर 21 का निवासी है। 74 वर्षीय यह व्यक्ति 25 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल किया गया। देर रात को इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा गांव फरियाबाद में भी 85 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राजौंद एसएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि 85 वर्षीय महिला तीन दिन पहले पॉजिटिव पाई गई। उसको कैथल नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया। सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं भाणा निवासी 38 वर्षीय संक्रमित युवक की भी मौत हो गई। उसे संक्रमित मिलने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां रविवार रात उसकी मौत हुई। ये तीनों कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताए गए हैं। तीनों मृतकों का संस्कार प्रशासन की देखरेख में किया गया। इस समय जिले में एक्टिव केस 498 हैं। सोमवार को एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी, एक निजी अस्पताल का कर्मचारी व एक पुलिसकर्मी सहित 85 संक्रमित व्यक्ति पाए गए।
विज्ञापन

संक्रमण फैलने की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 6554 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 5964 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी 113 व्यक्ति ठीक हुए। सोमवार को कुल आरक्षित बेडों की संख्या में दस की बढ़ोतरी की गई। जो अब 277 हो गए हैं। वहीं सोमवार को जिले में 2078 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इनमें से पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1343 रही। दूसरा टीका 735 व्यक्तियों ने लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क का प्रयोग करें व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed