{"_id":"697ba9d66b0f040da602aaa4","slug":"three-day-womens-wing-workshop-begins-kaithal-news-c-18-1-knl1004-834905-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला प्रकोष्ठ की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला प्रकोष्ठ की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
Fri, 30 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्किन वेलनेस एवं कॉस्मेटोलॉजी में करियर विकास विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन छात्राओं को थ्रेडिंग और फेशियल की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने स्वच्छता, त्वचा सुरक्षा और चेहरे की संरचना के अनुसार थ्रेडिंग की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. रोहतास ने इस प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर रविंदर कुमार, विक्रम सहित गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन