फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   three Crores grant for Sainee Bhavan

तीन करोड़ रुपये से होगा सैनी भवन का निर्माण

Thu, 29 May 2014 12:22 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 29 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चंदाना गेट से सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्ग पर बनाया जा रहा जिला सैनी भवन स्थापत्य कला का अनोखा उदाहरण होगा। मुंबई से विशेष आर्किटेक्चर से तैयार करवाए गए डिजाइन के अनुसार बनाए जा रहे सैनी भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन


जिला सैनी भवन समिति के प्रधान एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी के अनुसार पूरे प्रदेश मेें ऐसा सैनी भवन नहीं है। जो कैथल में तैयार किया जा रहा है। मंत्री रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कैथल में चल रहे विकास कार्यों में से एक बड़ी विकास परियोजना के तहत इस केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


 इससे न केवल सैनी समाज, बल्कि क्षेत्र के सभी लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस भवन में एक साथ दो कार्यक्रम हो सकेंगे। इसमें अत्याधुुनिक डिजाइन पर तैयार किए जा रहे हाल, विशेष कमरों, पार्किंग, पार्क सहित अनेकों सुविधाएं हैं। जो लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने दी थी डेढ़ एकड़ जमीन
भवन के लिए नगर परिषद द्वारा करीब ढेड़ एकड़ जमीन मुहैया करवाई गई है। यहां पहले एक गहरा तालाब था। जिसे मिट्टी से पाट कर भवन की नींव रखी गई। अब भवन की दूसरी मंजिल पर काम चल रहा है।

संस्था के सचिव सुरेश सैनी ने बताया कि इस भवन के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री ने 51 लाख रुपये की राशि की ग्रांट दी है। उन्होंने ओर भी सहायता का आश्वासन दिया है।


 वहीं सैनी समाज द्वारा भी इस भवन के निर्माण के लिए सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई से विशेष रूप से बुलाए गए नक्शा नवीस राजेंद्र कुमार की मदद से इसका डिजाइन तैयार किया गया। भवन में लगाए जाने वाले पत्थर को विशेष रूप से जयपुर से मंगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे समाज के साथ-साथ चंदाना गेट क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को इस भवन से फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed