{"_id":"64f245040c0092f7810ed9f8","slug":"three-children-injured-in-collision-with-ambulance-one-seriously-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4013-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एंबुलेंस की टक्कर से तीन बच्चे घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एंबुलेंस की टक्कर से तीन बच्चे घायल, एक गंभीर
Sat, 02 Sep 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
सीवन/कैथल। पटियाला- कैथल मार्ग पर नहर के पास एक निजी एंबुलेंस की टक्कर से स्कूल में पढ़ने वाले तीन विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको कैथल शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, आठ साल के बच्चे की हालात अधिक गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
मामले में परिजनों ने पुलिस को एंबुलेंस चालक के खिलाफ शिकायत दी है। विद्यार्थियों के परिजन जगदीश चंद ने बताया कि सीवन के राजकीय कन्या स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही रीया को स्कूल से लेने के लिए मोटरसाइकिल पर उसका 19 वर्षीय भाई जयदीप गया था।
दोपहर करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल पर वे दोनों मोटरसाइकिल पर अपने कैथल रोड की तरफ अपने घर आ रहे थे। तभी कैथल की तरफ से आ रही एक निजी एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े आठ वर्षीय ओम को टक्कर मार दी। परिजनोंं ने बताया कि ओम अपने स्कूल से आ रहे अपने भाई-बहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
परिजनोंं ने बताया कि ओम को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस की टक्कर बाइक से हो गई और वे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस चालक ही अपनी गाड़ी में लेकर कैथल की तरफ आ रहा था, लेकिन कैथल में ड्रेन के पास पहुंचते ही उसकी एंबुलेंस खराब हो गई।
इसके बाद तीनों घायल बच्चों को एक निजी बस में बैठाकर पहले डीपी गुप्ता अस्पताल, फिर शहर के शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। सीवन थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। अभी तक घायलों के बयान नहीं हो पाएं है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।