{"_id":"65e772f8294034747402b4d4","slug":"three-boxers-won-medals-in-khelo-india-university-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341787-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन बॉक्सरों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन बॉक्सरों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में जीते पदक
Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन बॉक्सरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें लक्की ने 60 किलोभार व दीपक ने 57 किलोभार में कांस्य पदक जीते हैं।
कृष ने 86 किलो भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए कांस्य पदक जीता है। इन बॉक्सरों के मंगलवार को वापस कैथल पहुंचने पर प्रशिक्षकों व अन्य खिलाड़ियों ने इनका स्वागत किया। बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सिक्किम में 25 से 29 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
तीनों बॉक्सरों ने अपनी इस जीत का श्रेय बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, विक्रम ढुल और गुरमीत सिंह को दिया है। वहीं, इन प्रशिक्षकों ने बताया कि इससे पहले भी कैथल के बॉक्सरों ने हरियाणा का ही नहीं, भारत का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन
तीनों खिलाड़ियों की मेहनत से मिली इस उपलब्धि पर जिले के सभी खेल प्रेमियों में खुशी है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, मौलिक मुख्य अध्यापक विजय कुमार, जिला परिषद के पार्षद प्रतिनिधि कर्मबीर फ़ौजी, महेंद्र, सुनील, संदीप कुमार, अमरजीत बॉक्सिंग प्रशिक्षक, प्रशांत राय, विजय कुमार, राजेश कुमार, अनूप धीमान, डॉ. गुरदीप भोला, नरवेल पीटीआई आदि मौजूद रहे। इस सभी ने तीनों बॉक्सरों को बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी।