फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused who cheated by taking loan sent to jail

लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused who cheated by taking loan sent to jail
कैथल। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने 3 दिन के रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को टिंबर मार्केट कैथल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 9 लाख 90 हजार रुपये का ऋण लेने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए थे।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2018 में सिसला सिसमौर की जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर बैंक ऋण लिया था। इस मामले में पुलिस ने बुड़नपुर विरान थाना निसिंग निवासी रेशम सिंह, बैंक के एजेंट गांव हरसौला निवासी पंकज और दिलबाग, तत्कालीन बैंक मैनेजर तेज सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद बैंक मैनेजर तेज सिंह, पंकज व दिलबाग सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रेशम सिंह ढांड सेंट्रल बैंक में धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा गया। बाद में उससे पूछताछ के बाद वापस जेल छोड़ दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि धोखाधड़ी कर प्रबंधक ने 50 प्रतिशत राशि अपने पास रखी व बाकी राशि रेशम व दो साथियों को बांटी थी।
विज्ञापन

पानीपत स्थित मकान में प्रबंधक ने इस राशि में से चार लाख रुपये लगाए हैं। आरोपियों द्वारा 16 नकली मोहर भी बरामद हुई है। इनमें तहसीलदार की मोहर भी थी। रेशम इससे पहले फर्जी कागजात दिखाकर 6 धोखाधड़ी के मामले कर चुका है, वहीं पुलिस द्वारा अब अन्य 11 शिकायतों की और जांच की जाएगी। बैंक प्रबंधक ने बैंक से एक करोड़ 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी हुई है। पुलिस द्वारा मामलों में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed