फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused including woman on production warrant

Kaithal News: महिला सहित तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Three accused including woman on production warrant
कैथल। कस्बा ढांड में एक महिला की गर्दन पर पिस्तौल रखकर व मारपीट कर जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों की पहचान सांसा गुजरां जिला पटियाला निवासी अजय, गांव चन्ना जिला पटियाला निवासी गर्व गीर व अर्बन एस्टेट पटियाला निवासी महिला आरोपी जसप्रीत कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड निवासी एक महिला की शिकायत अनुसार 17 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे वह अपनी 14 वर्ष की बेटी को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के नजदीक गोबर के उपले बनाने के लिए गई हुई थी। जब वह वहां से वापस आ रही थी और ढांड-पिहोवा रोड के साथ लगते खेतों में जाने वाले रास्ते पर आई तो उसी समय एक सफेद रंग की गाड़ी उनके पास रुक गई। गाड़ी में चार नौजवान लड़के और एक औरत बैठी हुई थी। इनमें से तीन लड़के नीचे उतरकर उससे पूछने लगे कि पिहोवा का रास्ता कौन सा है। वह रास्ता बताने लगी तभी एक ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख ली और चाकू नुमा हथियार से दाहिनी बाजू पर चोट मारी। दूसरे लडक़े ने उसके कानों से सोने की बाली व गले से मंगलसूत्र उसे चोटें मारकर छीन लिया। आरोपी उसके जेवर छीनकर गाड़ी सहित मौके से भाग गए। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। सभी आरोपियों का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ उपरांत आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की दो बाली व मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed