फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in the murder of liquor contractor

Kaithal News: शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the murder of liquor contractor
कैथल। ढांड में शराब ठेकेदार सतीश की हत्या करने के मामले में पुलिस ने वहीं के रहने वाले आरोपी रणजीत सिंह, प्रवीन कुमार व राहुल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कस्बावासी प्यारा सिंह की शिकायत के अनुसार उसका भतीजा सतीश शराब की ठेकेदार था और साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। तीन मई को रात को आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी उसकी गाड़ी से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी व लाइसेंसी पिस्तौल भी ले गए थे। मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि उपरोक्त तीनों आरोपी हत्या की वारदात के षड्यंत्र में शामिल थे। तीनों आरोपी इससे पूर्व कुरुक्षेत्र के एक हत्या मामले में अंबाला जेल में बंद थे, जिनकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। तीनों आरोपियों का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed