फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested for supplying drugs

Kaithal News: नशीली दवाएं सप्लाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for supplying drugs
44 कलायत: युवाओं को समझाते थाना प्रभारी रामनिवास
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने 21 अगस्त को नानकपुरी कॉलोनी खुराना रोड निवासी विक्रम को 23,600 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान अब पुलिस ने विक्रम को दवाएं आपूर्ति करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों में जसमेर, गोपाल किशन व प्रगट सिंह शामिल हैं। थाना शहर में दर्ज मामले की आगामी जांच एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह ने विक्रम से की गई पूछताछ में सामने आया था कि उसने कुछ गोलियां अर्जुन नगर निवासी जसमेर व कुछ दवाइयां खुराना रोड निवासी साहिल से खरीदी थीं।
विज्ञापन

आरोपी साहिल को पहले ही एक अन्य मामले में नशीली गोलियों सहित सीआईए-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि जसमेर ने गोलियां कुचराना कलां जिला जींद निवासी गोपाल किशन से खरीदी थीं और गोपाल ने यह दवाइयां दशमेश कॉलोनी निवासी प्रगट सिंह से खरीदी थीं। पुलिस ने आरोपी जसमेर, गोपाल किशन व प्रगट सिंह को काबू कर लिया। आरोपियों से 5500, 4500 व पांच हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed