फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested for Rs 89.13 lakh fraud, taken on two-day police remand

Kaithal News: 89.13 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for Rs 89.13 lakh fraud, taken on two-day police remand
कैथल। पुलिस ने 89 लाख 13 हजार रुपये की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि थाना साइबर क्राइम की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में कालका निवासी अमित खेड़ा, पंचकूला जिले के गांव ओरियन निवासी हरनेक सिंह और यमुनानगर की कालिंदी कॉलोनी निवासी रमेश दत्ता को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात अजय शर्मा नामक व्यक्ति से हुई जिसने उन्हें बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम नामक कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपी ने खुद को कंपनी का टीम लीडर बताते हुए 6 से 10 प्रतिशत मासिक लाभ और मूल राशि सुरक्षित लौटाने का भरोसा दिया। उसको मोबाइल एप, प्रेजेंटेशन और सेमिनारों के माध्यम से भरोसे में लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें और उनके परिचितों को कालका, यमुनानगर, पिंजौर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में ले जाकर विदेशी टूर, भारी कमीशन और अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उनसे अलग-अलग समय में कुल 89 लाख 13 हजार रुपये की राशि हासिल की। विश्वास बनाए रखने के लिए शुरुआती दौर में ढाई लाख रुपये मुनाफे के रूप में भी लौटाए गए लेकिन बाद में राशि वापसी की मांग पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed