{"_id":"694aeee29dd9d58a4e007f38","slug":"three-accused-arrested-for-possessing-illegal-weapons-kaithal-news-c-18-1-knl1004-808432-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध हथियार रखने में तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध हथियार रखने में तीन आरोपी काबू
Wed, 24 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अवैध हथियार रखने के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्तौल, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पहले मामले में कैथल की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की टीम ने गांव काकोत निवासी प्रदीप उर्फ लालू को गश्त के दौरान अवैध रिवॉल्वर और एक कारतूस सहित काबू किया। आरोपी से पूछताछ करने से पुलिस को पता चला कि उसे यह
हथियार ढांड निवासी हरीश ने सप्लाई किया था। इसके बाद हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस ने चीमा कॉलोनी पुंडरी निवासी नवीन कुमार को पकड़ा। उसके कब्जे से 32 बोर देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 19 कारतूस बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीन कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और अपने साथ अवैध हथियार लेकर कुरुक्षेत्र से ढांड रोड स्थित अखिलेश ढाबे पर रुका हुआ है। पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे काबू किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।