{"_id":"67dc75c22562b662e8004470","slug":"three-accused-arrested-for-firing-for-ransom-kaithal-news-c-18-1-knl1004-606469-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फिरौती के लिए फायरिंग करने में तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फिरौती के लिए फायरिंग करने में तीन आरोपी काबू
Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने वांछित आरोपी पाई निवासी नवीन और साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को दबोचा है।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
मामले की जांच दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आरोपी अनूप की मौत हो गई थी।
मामले में वांछित एक अन्य आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित को काबू करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मामले की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन फायरिंग करने की वारदात में शामिल था।
आरोपी साहिल वारदातों को अंजाम देने के लिए लिए क्षेत्र की रैकी करता था व आरोपी दीपक अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, फरारी कटवाने व अन्य सहायता प्रदान करता था। सभी आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी अक्षित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाकी तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।