{"_id":"662d91b30b961d1a600fe247","slug":"thousands-of-bags-of-wheat-soaked-in-grain-markets-due-to-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1001-114926-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से अनाज मंडियों में भीगा हजारों कट्टे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से अनाज मंडियों में भीगा हजारों कट्टे गेहूं
विज्ञापन
कैथल। मौसम के बदले मिजाज के बाद शुक्रवार की रात हुई बूंदाबांदी से अनाजमंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया है। फिलहाल नई और विस्तार अनाज मंडी में गेहूं के हजारों कट्टे खुले में पड़े हैं। संबंधित एजेंसियों की ओर से इन कट्टों का अभी तक उठान नहीं किया गया है।
नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि बारिश से नई अनाज मंडी में खुले में पड़े कट्टों के भीगने से नुकसान की आशंका है, लेकिन विस्तार अनाज मंडी में अधिक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में यहां कम नुकसान है। इस दौरान करीब 30 हजार कट्टों में बारिश का पानी डल गया। वहीं, जिला प्रशासन के अनुसार जिले में अभी तक कुल छह लाख 43 हजार 979 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से एक लाख 74 हजार 386 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, दो लाख 92 हजार 415 हैफेड, एफसीआई ने 57 मीट्रिक टन और एक लाख 77 हजार 121 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन ने खरीदा है।
शहर की तीनों मंडियों में गेहूं की आवक अब बंद हो चुकी है। अब केवल इक्का-दुक्का ट्रॉली ही पहुंच रही है। शुक्रवार को बारिश से अनाज मंडी में अधिक नुकसान नहीं है। इन मंडियों में महज 30 से 40 प्रतिशत की उठान शेष है।
विज्ञापन
- बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।